फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दस्तारबंदी में सजी कामयाबी की महफिल, 85 छात्रों को मिली डिग्री

Tue, 31 Mar 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27,28बलरामपुर के बीबी बांदी साहिबा ईदगाह पर आयोजित  कार्यक्रम में मौजूद लोग।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर स्थित बीबी बांदी साहिबा ईदगाह के मैदान में सोमवार की रात जामिया अरबिया अनवारुल कुरआन अरबी डिग्री कॉलेज का जश्न-ए-दस्तार-ए-फजीलत एवं उर्स-ए-हुजूर हफीज़े मिल्लत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 85 छात्रों को डिग्री प्रदान कर दस्तार बांधी गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अजीज-ए-मिल्लत अब्दुल हफीज़ ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ की। मुख्य वक्ता कोलकाता से आए सैफुल्लाह अलीमी ने कहा कि मदरसों में अब सिर्फ दीनी तालीम ही नहीं, बल्कि आधुनिक विषयों के साथ कंप्यूटर की शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। कुरान पाक में लिखा है कि अल्लाह फजूल खर्चा करने वालों को पसंद नहीं करता है, इसलिए फजूल खर्च को बंद कर बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दिलाएं। अल जमीयतुल अशरफिया अरबी विश्वविद्यालय मुबारकपुर के शिक्षक नैमुद्दीन ने कहा कि अल्लाह उसी की मदद करता है, जो मुसीबत के समय बिना भेदभाव किए दूसरों की सहायता करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मसीह अहमद कादरी ने बताया कि इस वर्ष आलिम के 20, फाजिल के नौ, हिफ्ज के 26 और किरात के 30 छात्रों को डिग्री दी गई। कारी जाकिर इस्माइली और स्थानीय शायरों ने नातिया कलाम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कारी इकरार अहमद बरकाती ने कुरान पाक की तिलावत से की। कार्यक्रम का संचालन कारी मासूम रजा ने किया। फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी और शाम को खत्म बुखारी शरीफ (विशेष फातिहा) का आयोजन किया गया। मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कारी फरियाद हुसैन, शाहिद महमूद, हाजी अब्दुल हादी, मुजम्मिल अख्तर, कलीम, अब्दुल कय्यूम, जैनुल आब्दीन व नूर अहमद कादरी ने आए हुए सभी अतिथियों को माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें