फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास भवन के पीछे बनेगा 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
-बलरामपुर में ​स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन के पीछे 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित कर विभाग के नाम हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल भवन में ही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी का कार्यालय भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आयुर्वेदिक अस्पताल व अधिकारी कार्यालय किराये के भवन में संचालित हैं। जर्जर भवन में कार्यालय होने के कारण काफी परेशानी होती है। आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने नये अस्पताल के निर्माण की योजना बनाई है। अस्पताल के लिए विकास भवन के पीछे जमीन निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन से जमीन विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति मांगी गई है।
जर्जर भवन से मिलेगा छुटकारा
इस समय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी का कार्यालय जर्जर भवन में संचालित है। बारिश में सीलन के कारण दीवारों से पानी टपकता रहता है। परिसर में भी जलभराव की समस्या बनी रहती है। साफ-सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप दिन भर बना रहता है। नया भवन बनने से कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दो करोड़ से अधिक होंगे खर्च
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ ने बताया कि दो मंजिला इमारत बनेगी। उसी भवन में 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय, सभागार, गेस्ट रूम सहित अन्य कमरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए करीब दो करोड़ का बजट खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें