फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगा 10 बेड का डे केयर सेंटर

Tue, 03 Feb 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर ​स्थित मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अब कैंसर रोगियों को इलाज व दवाओं के लिए महानगरों का चक्कर नहीं काटना होगा। मरीजों के इलाज के लिए जल्द ही मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का डे केयर सेंटर खोला जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। एक अप्रैल से कैंसर रोगियों को जांच व उपचार की सुविधा जिले में ही मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कैंसर रोगियों को दूसरे जिले में इलाज व दवाओं के लिए परेशानी व आर्थिक समस्याएं नहीं झेलनी पड़ेगी। नेशनल हेल्थ मिशन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज के संयुक्त प्रयास से कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू होगी। इससे न सिर्फ कैंसर रोगियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि पैसे की भी बचत होगी। जांच व उपचार के लिए लखनऊ व दिल्ली का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

एनसीडी क्लीनिक में होगी निगरानी
जिले में इस समय विभिन्न प्रकार के सात कैंसर रोगी हैं। इन सभी कैंसर रोगियों का उपचार तो लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल हो रहा है, लेकिन उनके सेहत की निगरानी जिला मेमोरियल अस्पताल में संचालित एनसीडी क्लीनिक से होताी है। एनसीडी क्लीनिक के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय प्रोस्टेट व ओरल कैंसर के दो-दो और ब्रेस्ट, ओवरी व पैनक्रीज कैंसर के एक-एक मरीज चिह्नित हैं। इन कैंसर रोगियों को परामर्श व स्वास्थ्य संबंधित सुविधा एनसीडी क्लीनिक से दी जाती है।
विज्ञापन


चल रही है प्रक्रिया
मेडिकल कॉलेज में कैंसर डे केयर सेंटर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यूनिट की स्थापना की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक व स्टॉफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें