फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो केंद्रों पर काॅपियों का मूल्यांकन करेंगे 950 परीक्षक

Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। बोर्ड ने दो अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन पंद्रह दिनों में दो केंद्राें पर तकरीबन डेढ़ लाख कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए करीब 950 परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की कॉपियां संकलन केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचने लगीं हैं। जिले में दाे केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कराए जाने की तैयारी की गई है। जिले में शहर के एमपीपी इंटर कॉलेज और एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में मूल्यांकन होना है। यहां पर मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकन से संबंधित व्यक्ति के अलावा कोई अन्य बाहरी व्यक्ति प्रवेश न कर पाए। अगर किसी बाहरी व्यक्ति ने प्रवेश किया तो संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। जिसमें एक करोड़ रुपये जुर्माना व आजीवन कारावास, दोनों सजा का प्रावधान है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि दोनों मूल्यांकन कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए दोनों केंद्रों पर परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। सभी को बोर्ड के नए निर्देशों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें