फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, गांवों में दहशत

Wed, 26 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बरहवा रेंज के देवनगर गांव के पास तेंदुआ ने एक बकरी को अपना निवाला बना लिया है। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में तेंदुए से दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया है।
विज्ञापन

देवनगर के ग्राम प्रधान राजाराम ने बताया कि सोमवार की शाम काशमा खातून पत्नी मुजीब शाह गांव के दक्षिणी ओर बकरी चरा रही थीं। तभी पास के गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठा तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। झुंड से एक बकरी को तेंदुआ गन्ने में उठा ले गया। काशमा के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। तेंदुए को खदेड़ा तो तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर जंगल के तरफ भाग गया। उधर, एसडीओ एमबी सिंह ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



लालनगर सिपहिया गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत



पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग जनकपुर रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में पहाड़ी नाले के पास सोमवार की शाम तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लालनगर सिपहिया गांव के कुन्नान हाजी ने बताया कि वह अपनी बकरी चराकर वापस लौट रहे थे। तभी सरयू नहर के पास डॉ. मनोज के खेत में तेंदुआ दिखाई पड़ा। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तेंदुए को खदेड़ा। तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में छुप गया। अंधेरा होने के कारण तेंदुए को ग्रामीण नहीं भगा सके। ग्रामीण कपूरचंद, अखिलेश्वर, तुलसीदास गुप्ता, मजहर, मनोज, गुड्डू, उजागर व सुरेश ने बताया कि उनके गांव लालनगर सिपहिया गांव के बगल से पहाड़ी नाला निकला है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें