बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में परीक्षार्थियों की तलाशी लेती शिक्षक।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा शनिवार को जिले के तीन केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 88 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं दो ने परीक्षा छोड़ दी।
शनिवार को सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों की सघन तलाशी लेकर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने बताया कि यहां पंजीकृत 41 में से 39 परीक्षार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा दी है, जबकि दो अनुपस्थित रहे। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा विषय में 38 विद्यार्थी पंजीकृत थे, सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इसी तरह शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुदीपा बोस ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा विषय में इंटरमीडिएट के मात्र विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, काेई भी अनुपस्थित नहीं था।