फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 87 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया सतघरवा ब्लॉक में आयोजित समारोह में मौजूद वर-वधू।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में विवाह समारोह का आयोजन हुआ। सामूहिक विवाह में 87 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। सैकड़ों लोग सामूहिक विवाह के साक्षी बने। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने किया। विधायक ने कहा कि पहले जब बेटियां जन्म लेती थीं तो उसके पिता उसके विवाह को लेकर चिंतित रहते थे। केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार ने अभिभावकों चिंता को समाप्त कर दी है। समारोह का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने किया। बीडीओ सुनील कुमार आर्य ने बताया कि सीडीओ हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर आयोजित समारोह में तुलसीपुर ब्लॉक के 56, नगर पंचायत तुलसीपुर के तीन तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक के 28 जोड़ों का विवाह कराया गया है।
शादी समारोह में पहुंचे उपनिदेशक समाज कल्याण देवीपाटन मंडल डॉ. प्रज्ञा शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर अनूप कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हरैया सियाराम वर्मा, सीडीपीओ राकेश कुमार, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल, राघव राम पांडेय व रोहित कुमार तिवारी आदि ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें