फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान न होने पर मदरसा शिक्षकों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय भुगतान न होने पर मदरसा शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन


बलरामपुर। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की एक बैठक रविवार को सर सैय्यद मांटेसरी स्कूल में हुई। बैठक में मानदेय का भुगतान न होने पर आक्रोश जताते हुए मदरसा शिक्षकों ने आंदोलन की रणनीति तय की। मदरसा शिक्षकों ने शीघ्र ही मानदेय भुगतान न होने पर 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है।

बैठक में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता मो. सलीम व जिलाध्यक्ष डॉ. सगीर ने कहा कि सरकार मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों के प्रति पूरी तरह उदासीन है।
विज्ञापन


सरकार की उदासीनता के चलते मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को विगत 34 माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिल पाया है। मानदेय का भुगतान न होने के कारण मदरसा शिक्षक भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे है।

संघ पदाधिकारियों की मांग के बावजूद सरकार हमारी समस्या के प्रति ध्यान नहीं दे रही है। सरकार का रवैया मदरसा शिक्षकों के प्रति ठीक नहीं है। संघ के पदाधिकारी उवैस मोनिस ने कहा कि सरकार की उदासीनता के खिलाफ मदरसा शिक्षक आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यदि सरकार शीघ्र ही मानदेय का भुगतान नहीं करती है तो 15 जनवरी को मदरसा शिक्षक कार्य बहिष्कार शुरु कर देंगे। इसके बाद भी प्रभावी कार्रवाई न हुई तो 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

बैठक में राज कुमार, महमूदुल हसन, राज किशोर, कन्हैयालाल, मो. सलीम, अकबर अली, शहाब खान, हकीम व मंसूर खान सहित तमाम मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें