फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति से छीने 64 हजार, हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती से छीने 64 हजार
विज्ञापन


बलरामपुर। बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 64 हजार रुपये लूट लिया और फरार हो गए। बदमाश बुजुर्ग की जेब में रखा मोबाइल व 70 रुपया भी छीन ले गए।

दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में पुलिस की नाकामी दिख रही है। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ग्राम मुंडामाफी निवासी राम संवारे ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे वह अपनी पत्नी मायावती के साथ सादुल्लाहनगर बाजार स्थित बैंक की शाखा से पैसा निकालने आए थे।
विज्ञापन


अपने खाते से 15 हजार तथा पत्नी के खाते से 49 हजार रुपये निकलकर दोनों लोग साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में हाजी इस्माईल डिग्री कालेज के निकट पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने राम संवारे की साइकिल में ठोकर मार दी।

पति-पत्नी साइकिल सहित गिर गए। इसी बीच बदमाश राम संवारे का रुपयों से भरा झोला छीनने लगे। पति-पत्नी ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो बदमाशों ने राम संवारे का कपड़ा भी फाड़ दिया तथा मोबाइल व 70 रुपये फुटकर भी छीन लिए।
विज्ञापन


लोगों को आता देख बदमाश बाइक सहित फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें