फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 80 ग्राम पंचायतों ने किया अधिक भुगतान, सत्यापन का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में वित्त आयोग के तहत ई स्वराज पोर्टल पर किए गए भुगतानों में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद अब 80 ग्राम पंचायतों की पत्रावलियों का सत्यापन कराया जाएगा। पंचायत उपनिदेशक ने डीपीआरओ को भेजे पत्र में 5 से 10 दिसंबर के बीच संबंधित पंचायत सचिवों को मंडल मुख्यालय पर अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि देवीपाटन मंडल के पंचायत उपनिदेशक की जांच रिपोर्ट में जिले के छह ब्लॉकों बलरामपुर, हरैया सतघरवा, गैसड़ी, श्रीदत्तगंज, गैड़ास बुजुर्ग व उतरौला की 80 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2025 के दौरान दो वेंडरों को असामान्य रूप से अधिक भुगतान पाया गया है। इनमें 35 ग्राम पंचायतों ने एआर ट्रेडर्स को और 45 ग्राम पंचायतों ने वर्मा ईंट उद्योग को सर्वाधिक भुगतान किया है। इन ग्राम पंचायतों के सचिव अपने-अपने अभिलेख, भुगतान विवरण और संबंधित पत्रावलियां लेकर निर्धारित तिथि पर सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से पहुंचें।
निर्धारित अवधि में उपस्थित होने वाले पंचायत सचिवों में उतरौला ब्लॉक के अमित कुमार मौर्य, चंदन, अतुल कुमार पांडेय, जगराम सोनकर, संजय कुमार, प्रमोद कुमार यादव, मनोरमा सिंह, रंजीत कुमार आज़ाद, राम अचल एवं बसंत राम शामिल हैं। वहीं, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के अजय कुमार विमल, अमरनाथ राय, अनिल कुमार पटेल, अनूप कुमार, रजत यादव और अखंड प्रताप मिश्र को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर ब्लॉक के हरिशंकर तिवारी, उपेंद्र कुमार व ममता मल्ल सहित कई सचिवों को सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया है। गैसड़ी ब्लॉक के मुकेश कुमार, शक्तिवेश मौर्य और सुशील कुमार पटेल, हरैया सतघरवा ब्लॉक के अशफाकउल्ला अंसारी तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक के महेंद्र कुमार यादव, अजय यादव, अंशिका गुप्ता, धनंजय सिंह यादव, मनोज कुमार गौतम, गायत्री मौर्या, विजय कुमार सोनकर और राम सुरेश को भी तलब किया गया है। पंचायत उपनिदेशक ने कहा है कि सत्यापन के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें