फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बस भिंड़त में दो मृतकों की शिनाख्त नहीं, 19 घायल रेफर

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती मरीज ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के फुलवरिया चौराहे पर मंगलवार की भोर 2.15 बजे के करीब हुए हादसे में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में तीन मृतकों में से दो की अभी भी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घायल 26 यात्रियों में 19 घायलों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में बर्न यूनिट न होने के कारण सभी को बहराइच मेडिकल कॉलेज या हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि लोवसंग निवासी काईस थाना व जिला कुल्लू हिमांचल प्रदेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से ही हादसे की पुष्टि हुई है।
वहीं] हादसे में 19 घायलों का संयुक्त और मेमोरियल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। झुलसने के कारण घायलों की स्थिति बिगड़ रही थी। जिला अस्पताल में जलने पर इलाज की सुविधा नहीं है। इसके चलते सभी 19 घायलों को भी मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीके त्रिपाठी ने बताया कि इलाज में असुविधा हो रही थी। इससे घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। झुलसे मरीजों को सामान्य वार्डों में रखना उचित नहीं है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका थी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया टूरिस्ट की परमिट थी, की जा रही जांच
रामपुर की एसी बस का संचालन टूरिस्ट परमिट पर हो रहा था। एआरटीओ बृजेश का कहना है कि वह बस कहीं से आ जा सकती है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि बस ने कहां-कहां से यात्री बैठाए थे। अभी तक जांच में बस के अभिलेख में कोई त्रुटि नहीं मिली है। ट्रक मुरादाबाद का है, वहां के एआरटीओ को जानकारी दी गई है। सवाल यह उठता है कि टूरिस्ट बस में यात्री बैठाकर ले जाने की छूट कैसे मिली। बताया जा रहा है कि यात्रियों को कई स्थान से बैठाया गया था। फिलहाल एआरटीओ बस संचालन की जांच कर रहे हैं। वहीं कई टूरिस्ट बसों ने जिले से रूट बुधवार को बदल दिया है।
ट्रक चालक की तलाश में बनाई टीम
ट्रक चालक की तलाश में कोतवाली देहात पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से संपर्क साधा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। टीम ने चालक की तलाश तेज कर दी है।
चौराहा पर वाहनों को मोड़ने में होती है मशक्कत
फुलवरिया चौराहा ऐसा है कि वहां बड़े वाहनों को मोड़ना आसान नहीं है। चौराहा तो है ही नहीं। सामने ही फ्लाईओवर है, जिससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। वर्ष 2023 में चौराहा बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तीन लाख रुपये खर्च कर चीनी मिल ने चौराहे का निर्माण भी शुरू किया था, लेकिन अक्तूबर में ही एक ट्रक ने निर्माणाधीन चौराहे को तोड़ डाला, जिसके बाद प्रयास बंद हो गए। यातायात सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि चौराहे पर सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की तैनाती के साथ ही सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें