बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले 775 दावेदारों ने रविवार को नामांकन पत्रों की खरीद की है। जिला पंचायत सदस्य के 19 और जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान पद के लिए 124, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 492 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 140 नामांकन पत्रों की ब्रिकी की गई है। 13 अप्रैल से नामांकन पत्रों का दाखिला शुरू हो जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 19 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला दाखिला होने तक जारी रहेगा। जिले में अब तक 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 785 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है।
एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 12, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 24 पर्चे बिके हैं। एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए चार, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 54 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 22 पर्चे दावेदारों ने खरीदे हैं।
उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 12, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 32 व बीडीसी के लिए 15 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के लिए 10, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 74 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए आठ पर्चे बेंचे गए है। एडीओ पंचायत बाबूराम पांडेय ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए नौ, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 29 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नौ पर्चो की बिक्री हुई है।
एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 17, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 106 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 14 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 17, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 29 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 11 पर्चे बिके हैं।
बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के लिए 19, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 43 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 15 पर्चे बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 24, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 75 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 22 नामांकन पत्र बेचे गए हैं।