फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 737 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर स्थित डीपीएस डिग्री कॉलेज में बुधवार को जिला सेवा योजन विभाग की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 951 अभ्यर्थियों ने नौकरी की तलाश में पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद योग्यता के अनुसार युवाओं को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने किया। विधायक ने युवाओं को योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाने की बात कही। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि मेले में 951 अभ्यर्थियों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 737 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति के लिए बुलाया जाएगा। मेले में सात कंपनियां शामिल हुईं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर, फील्ड मैनेजर, एरिया मैनेजर सहित अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कराया। युवा शालिनी व मोहन ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन किया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने कॉल करके बुलाने की बात कही है। इस अवसर पर गोंडा के जिला संयोजक गुलाब चंद्र मौर्य, वरिष्ठ सहायक रवि कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, दिव्यांश आनंद, अलौकिक श्रीवास्तव व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें