फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना सूचना गैरहाजिर मिले 64 शिक्षक, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन-प्रशासन के प्रयासों के बाद भी परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 64 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है, लेकिन शिक्षकों की लापरवाही के चलते स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार प्रधानाध्यापक एवं 18 सहायक अध्यापक सहित कुल 64 शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए 28 अक्तूबर को साक्ष्यों सहित कार्यालय में बुलाया गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें