फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रधान पद पर 63.28 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 06 Aug 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत उपचुनाव में वोटों की बारिश हुई। प्रधान पद पर 63.28 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चार ग्राम प्रधान की सीटों पर हुए उपचुनाव में 7095 के सापेक्ष 4577 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार ने बताया कि सदर ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों के उप चुनाव में मंगलवार को मतदान कराया गया। ग्राम पंचायत सिंगाही में दो बूथों पर 1354 वोटर थे। 76.76 प्रतिशत के साथ 1040 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत घुघुलपुर में तीन बूथों पर 2151 वोटर थे। 71.72 प्रतिशत के साथ 1544 मतदाताओं ने वोट डाला है। ग्राम पंचायत करमहना में दो बूथों पर 1527 वोटर थे। 50.24 प्रतिशत के 770 वाटरों ने मतदान किया है। तुलसीपुर ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत लालनगर सिपहिया का उपचुनाव हुआ। तीन बूथों पर 2063 मतदाता रहे। यहां 54.43 प्रतिशत के साथ 1123 वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत सिंगाही व घुघुलपुर में उप चुनाव की तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत करमहना में सदर नायब तहसीलदार अनुपम शुक्ल ने निगरानी करते हुए ब्लॉक पर बने स्ट्रांग रूप में मतपेटिकाओं को जमा कराया गया।
एक बीडीसी सीट पर 37.83 प्रतिशत पड़ा वोट
-उतरौला ब्लॉक के मटियरिया कर्मा में एक बीडीसी सीट पर 37.83 प्रतिशत वोट पड़ा है। तीन बूथों पर 1492 वोटरों को मतदान करना था। 37.83 प्रतिशत के साथ 586 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें