फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला-अयोध्या मार्ग पर चलेंगी रोडवेज बसें

Tue, 06 Aug 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर परिवहन निगम उतरौला-अयोध्या मार्ग पर रोडवेज बस संचालित करने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों की मांग पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने अगस्त माह से बस चलाने का प्रस्ताव भेजा है। बस संचालन शुरू होने से जिला मुख्यालय से उतरौला, मनकापुर होते हुए अयोध्या जाने सैकड़ाें यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो से उतरौला-मनकापुर-अयोध्या मार्ग पर कई दशकों से रोडवेज बस संचालन की मांग की जा रही है। इसके लिए कई बार स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया है। उतरौला के कुछ लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर उतरौला-अयोध्या मार्ग पर बस चलाने का अनुरोध किया है। इस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि जिला मुख्यालय से उतरौला-मनकापुर होते हुए अयोध्या तक रोडवेज बस संचालन की योजना तैयार है। इस मार्ग पर बस ठहराव वाले स्थान व किराया का निर्धारण किया जा चुका है। इसी माह नये रूट पर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इन स्थानों पर ठहरेगी रोडवेज बस
- बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि बलरामपुर से उतरौला होते हुए अयोध्या तक बस चलाई जाएगी। जिला मुख्यालय से बस निकलने के बाद मझौवा, श्रीदत्तगंज, कपौवा व रमवापुर होते हुए उतरौला पहुंचेगी। इसके बाद उतरौला से निकलकर पेहर बाजर सुंदरघाट, रेहरा, कुड़ासन, मनकापुर, टिकरी, नवाबगंज, नंदिनीनगर, कटरा, अयोध्या धाम व अयोध्या स्टेशन पर बस का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें