फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई सवारी भरी प्राइवेट बस, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से भिड़ी बस, एक की मौत, 25 घायल
विज्ञापन

उतरौला से सादुल्लानगर जा रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
रेहरा बाजार-बलरामपुर। ओवरलोड सवारियों से भरी डग्गामार प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा करीब 25 यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल 6 यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी रेहरा बाजर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद बस चालक व कंडक्टर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व क्षेत्रीय विधायक राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम उतरौला से सवारी लेकर खान बस सर्विस की प्राइवेट बस सादुल्लाहनगर जा रही थी। रेहरा बाजार के निकट त्रिमुहानी तिराहे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में शांती देवी-50 नामक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शांती सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के जौखौली बेरिया सुर्जनपुर गांव की रहने वाली थी हलांकि समाचार लिखे जाने तक उनके नाम व पते की पुष्टि नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि मृतका अपने मायके से घर वापस लौट रही थी। इसके अलावा घटना में ग्राम मानीगढ़ा निवासी चिद्दू-40, ग्राम महुआ निवासी निर्मला-42, ग्राम बुधीपुर निवासी मालती देवी-55, मालू-55 व ग्राम मंझारी थाना खोड़ारे जनपद गोंडा निवासी मो. रफी-44 तथा रफीक-50, ग्राम बड़हरा भिटौरा निवासी पंकज-3, निर्जला-5 तथा पूजा-40, ग्राम मुबारकपुर निवासी रीता-35, ग्राम अचलपुर रुप निवासी साधना-42 तथा ग्राम गोजवा निवासी सीतापति-55 सहित करीब 25 यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल चिद्दू, निर्मला, पंकज, निर्जला, मालती देवी व मो. रफी को सीएचसी रेहरा बाजार से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कई घायल आसपास के प्राइवेट डाक्टरों के यहां हल्की-फुल्की चोट का इलाज कराकर घर चले गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम उतरौला जेपी सिंह, सीओ इंद्रजीत सिंह, विधायक राम प्रताप वर्मा तथा प्रभारी थानाध्यक्ष रेहरा बाजार रमेश दीक्षित दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक क्रेन से पेड़ में फंसी बस को निकाला जा रहा था। बस के चालक व परिचालक का पता नहीं था। बस क्यों अनियंत्रित हुई इसकी भी जानकारी देने वाला कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

ओवरलोड थी बस
-बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि 56 सीटर बस में 65 से 70 सवारियां बैठी हुई थी। तमाम लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। यात्रियों का कहना है कि इस रुट पर करीब आधा दर्जन प्राइवेट डग्गामार बसें चलती हैं। बसों के नियम, कानून का कोई पालन नहीं किया जाता। यात्रियों को भूसे की तरह ठूंस-ठूंस कर बैठाया जाता है।
विज्ञापन


ध्यान नहीं देते जिम्मेदार अधिकारी
जिले के सड़कों पर चलने वाली बसें मानक के अनुरुप है कि नहीं इसकी परवाह संभागीय परिवहन अधिकारी को नहीं है। बसों की परमिट व फिटनेस की छानबीन कब और कैसे की जाती है इसकी बानगी बुधवार को त्रिमुहानी तिराहे पर देखने को मिली। बस कैसे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यह सवाल लोगों को परेशान किए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें