फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के 58 कामगारों को बस वाले ने चकमा देकर बलरामपुर में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंजाब व लुधियाना से बिहार जाने वाले कामगारों को बस वाले ने चकमा देकर बलरामपुर जिले में उतार दिया। घर जाने के लिए बिहारी प्रवासी दर-दर भटक रहे हैं। नगर के लोगों ने इन लोगों को प्रशासन से मदद लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पंजाब व लुधियाना से आए गोविंद कुमार, शंकर शाह, पंकज कुमार, गनेश शाह, अनुज कुमार झा, नरेश कुमार यादव, गनेश पासवान, वीर कुमार, धीरज राम व प्रदीप शाह आदि ने बताया कि शुक्रवार को एक बस वाले ने उन्हें बलरामपुर में लाकर उतार दिया और मौके से स्वयं फरार हो गया है।
करीब 58 लोगों को अब अपने घर बिहार जाने की चिंता सताने लगी है। सभी बिहारी प्रवासी बलरामपुर शहर में दर-दर भटक रहे हैं। नगरवासियों ने बिहारी प्रवासियों को घर जाने के लिए प्रशासन से मदद लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें