फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी रही पुलिस, महिला को पीटते रहे परिवारीजन

विज्ञापन
Beating the women in front of the police - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अधीनपुर गांव में महिला को परिवारीजन पुलिस के सामने पीटते रहे। महिला चीखती रही। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला के पति, जेठ, देवर व जेठ के तीन लड़कों पर केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने यूपी 112 टीम के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
यह घटना गुरुवार को दिन में हुई। अधीनपुर निवासी पीड़ित महिला सुुशीला देवी का कहना है कि उसका पति तथा अन्य परिजनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते वह अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अलग रह रही है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए वह छोटी-मोटी दुकान चलाती है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अशोक कुमार अपने भाई व भतीजों के साथ रहता है। सभी परिजन एक मत होकर उसकी दुकान में घुस गए और उसे सड़क पर घसीटकर पीटने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम तमाशबीन बनी रही। टीम के सिपाहियों ने कोई मदद नहीं की। गंभीर रूप से पीटने के बाद परिजन वहां से चले गए। आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही एसपी देवरंजन वर्मा ने मामले को गंभीरता से ले लिया। एसपी ने रेहरा बाजार प्रभारी को मामले में कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि सुशीला की तहरीर पर पति अशोक कुमार, जेठ बेचू व संतोष और जेठ के लड़कों सचिन, अंकित व शनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अशोक, बेचू, संतोष व सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकित तथा शनी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का इलाज सीएचसी रेहरा बाजार में कराया जा रहा है। यूपी 112 टीम के सिपाही मोहनलाल चौधरी व चालक दूधनाथ यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें