एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत: महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को स्नातक कक्षाओं की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन तीन पालियों में विषम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई, जिसमें 5600 विद्यार्थी शामिल हुए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए के प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। तीन पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की परीक्षा कराई गई। नकलविहीन व सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा प्रभारी डॉ. लवकुश पांडेय व सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल के नेतृत्व में विशेष निगरानी रही। पहले दिन प्रथम पाली में विभिन्न विषयों के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 2200, द्वितीय पाली में 1400 तथा तृतीय पाली में 2000 विद्यार्थी शामिल हुए।