फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 551 जोड़ों के पीले होंगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 551 गरीब परिवारों के जोड़ों के हाथ पीले कराने की प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। आगामी 14 नवंबर को जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। प्रत्येक जोड़े के सामूहिक विवाह पर 51-51 हजार रुपये धनराशि खर्च की जाएंगी। विकास भवन सभागार में बीते दिनों सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें तिथि के साथ-साथ अन्य बिंदुुओं पर चर्चा करके निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को बताया कि बीते दिनों सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि जिले के 551 गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से हाथ पीले कराए जाएंगे।
सामूहिक विवाह का आयोजन विधानसभावार होगा जिसे संबंधित विधानसभा के किसी भी ब्लॉक/नगर पंचायत/जिला पंचायत में कराया जाएगा। वैवाहिक जोड़ों एवं उनके परिजनों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें घर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के जिले के सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ, एडीओ पंचायत, डीपीआरओ, चारों नगर निकायों के ईओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि को निर्देश दिया है कि सामूहिक विवाह योजना के जोड़ों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं और सामूहिक विवाह योजना की सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूरा कर लें।
35-35 हजार रुपये प्रत्येक जोड़े की दर कन्या खाते में धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़, चांदी के पायल व बिछिया एवं बर्तन पर 10-10 हजार रुपये प्रति जोड़ा खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन पर प्रति जोड़े की दर से छह-छह हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
शासन स्तर से विवाह संस्कार के लिए वैवाहिक जोड़ों के सामग्री की खरीद उत्तर प्रदेश राज्य हतकरगा निगम लिमिटेड लखनऊ की संस्था को नामित किया गया है जिसका भुगतान धनराशि 10-10 हजार रुपये प्रति जोड़े की दर से उस संस्था को करेगी। निकाय अपने स्तर से कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च होने वाली धनराशि 6-6 हजार रुपये खर्च करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें