गोंडा। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने मंडल के विभिन्न विभागों के 23 मंडलीय अधिकारियों को बलरामपुर जिले की 53 सहकारी समितियों की जांच के लिए नामित किया है। 19 बिंदुओं पर अफसरों को जांच करके शनिवार शाम तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
इसमें सहकारी समितियों में उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होने, समितियों के समय से खुलने व बंद होने एवं उर्वरक वितरण, स्टाॅक की स्थिति की जांच जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया है। जांच के लिए उपायुक्त खाद्य, उपनिदेशक पंचायत, अपर निदेशक पशुपालन, संयुक्त निदेशक उद्योग, उप श्रमायुक्त, उपनिदेशक समाज कल्याण, उप गन्ना आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त, अधीक्षण अभियंता नलकूप, उपनिदेशक दिव्यांगजन कल्याण, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण, क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी, उपनिदेशक उद्यान, अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज, अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण, संभागीय खाद्य नियंत्रक, क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, उपनिदेशक मंडी निर्माण, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा आदि अधिकारी नामित किए गए हैं। (संवाद)