फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में चालू रहेगी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। केसरवानी उद्योग को 55 हार्ट्ज पावर विद्युत भार स्वीकृत कर दिया गया है। अन्य उद्योगों से जुड़े लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। एक्सईएन पावर कारपोरेशन को औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेहतर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



यह बातें एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बीते दिन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर उद्योग लगाने वाले बंधुओं को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

उपायुक्त उद्योग रुपेश कुमार ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में अब तक 81 लाभार्थियों का चयन करके बैंकों को पत्रावलियां भेजी जा चुकी हैं। बैंकों से अभी तक मात्र छह लाभार्थियों को ही ऋण प्राप्त हुआ है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एलडीएम डॉ. आरएन बिशनोई को निर्देश दिया कि ऋण उपलब्ध कराने में हीलाहवाली न बरतें अन्यथा संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें