बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित एनसीसी बी सार्टिफिकेट परीक्षा में शामिल कैडेट।
बलरामपुर। 51वीं बटालियन एनसीसी की तरफ से रविवार को एमएलके पीजी कॉलेज में एनसीसी बी सर्टिफिकेट के लिए दो दिवसीय परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 18 कॉलेजों के 506 कैडेटों ने प्रतिभाग किया।
बटालियन के सूबेदार मेजर रामनिवास ने बताया कि 47वीं यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमान अधिकारी कर्नल प्रशांत कुमार की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें बटालियन के कुल 18 कॉलेजों के 534 में से 506 कैडेट्स सम्मिलित हुए। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए 48 बटालियन गोंडा के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रंजोत सिंह, बालिका इंटर कॉलेज की मेजर वंदना पांडेय, एमपीपी इंटर कॉलेज के लेफ्टिनेंट मदन लाल, एमएलके पीजी कॉलेज के लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, बटालियन के सूबेदार ऑनरी कैप्टन गुरनैल सिंह व सूबेदार सुखविंदर सिंह परीक्षा बोर्ड के सदस्य नियुक्त किए गए।