फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से 500 बीघे धान व गन्ने की फसल बर्बाद

विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा ब्लाक में नहर का पानी छोड़े जाने से जलमग्न हुई फसलें। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक में इटवा रजवाहा नहर से अचानक पानी छोड़े जाने से 18 गांवों में पानी भर गया। इससे किसानों की 500 बीघे धान व गन्ने की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया है। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रशासन की तरफ से शीघ्र मुआवजा न दिलाए जाने पर किसानों ने उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान/डीडीसी डिप्टी सिंह, लवकुश सिंह, मस्तराम वर्मा, अमन सिंह पटेल, माता प्रसाद सिंह, शुभम सिंह, अनूप सिंह, सौरभ सिंह, ननके तिवारी, दिनेश सिंह, दिलीप व पप्पू प्रसाद वर्मा आदि ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि इटवा रजवाह नहर की खुदाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है। कई स्थानों पर गैप पूरा किए बिना ही नहर में करीब एक महीने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
बीते दिन भारी मात्रा में अचानक पानी छोड़े जाने से बढ़या फरीद, दवनपुरवा, तिवारीपुरवा, कुशमौरा, बंधुवीर, महाबलपुरवा, केराडीह, डीहवा, इटियनपुरवा, बनकटवा, चौबेगांव, पंडितपुरवा व महतिनिया सहित 18 गांवों में जलभराव हो गया है। किसानों के 500 बीघे में गन्ने व धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी पानी रोकने का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर नहर का पानी बंद कराए जाने, गैप पूरा कराए जाने तथा नुकसान हुए फसलों का शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर किसानों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम से तलब की गई रिपोर्ट
रेहरा बाजार ब्लॉक के किसानों के इटवा रजवाह नहर से बिना गैप पूरा किए पानी छोड़े जाने की शिकायत की है। किसानों ने धान व गन्ने की फसल बर्बाद होने का भी आरोप लगाया है। किसानों की शिकायत को संज्ञान में लेकर मौके पर एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़ को जांच के लिए भेजा गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -कृष्णा करुणेश, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें