फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थो के 10 नमूने

विज्ञापन
बलरामपुर में किराने की दुकान का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने गुरुवार को अभियान चलाकर कारोबारियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा है। प्रयोगशाला जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 10 नमूने भेजे गए। प्रयोगशाला की जांच में नमूने फेल होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए धर पकड़ अभियान चलाया गया। अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के निर्देश पर दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस के सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
टीम ने शिवपुरा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर, जुआथान, उतरौला, तुलसीपुर व महराजगंज तराई आदि बाजारों में कुट्टू आटा, किशमिश व काजू आदि के 10 नमूने संकलित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। टीम ने कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया है। मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी गई है। खाद्य पदार्थों को ढककर व साफ-सुथरा रखने, गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने आदि से सेहत खराब नहीं होगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, कमला रावत व बागीश मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें