फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिलेट्स की आधुनिक खेती सीखने निकले जिले के 50 किसान

विज्ञापन
-बलरामपुर के कृ​षि भवन से हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना करते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व
विज्ञापन
बलरामपुर। श्री अन्न मिलेट्स योजना के तहत जिले के 50 किसानों को राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट पर शुक्रवार को रवाना किया गया। पांच दिवसीय यह अध्ययन दौरा सात से 11 नवंबर तक आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित होगा। यहां किसान आधुनिक कृषि मॉडल और मिलेट्स की उन्नत तकनीकों का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने बस को हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार श्री अन्न आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक्सपोजर विजिट से किसानों को वैज्ञानिक खेती, मूल्य संवर्धन और प्रोसेसिंग के नए तरीकों की जानकारी मिलेगी, जो उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उप निदेशक कृषि श्याम नरायन राम ने कहा कि किसान मिलेट्स की उन्नत किस्में, जैविक विधियों, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन, आधुनिक उपकरण संचालन तथा मार्केटिंग रणनीतियों को नजदीक से समझेंगे। एक्सपोजर विजिट से प्राप्त अनुभव किसानों को न सिर्फ तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि गांवों में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें