बलरामपुर। सीबीएसई की शनिवार को दो केंद्रों पर रसायन शास्त्र व संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित हुई।
शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य/निदेशक व सेंट जेवियर्स विद्यालय के केंद्र ऑब्जर्वर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया गया। सेंट जेवियर्स के नोडल कोआर्डिनेटर राजेश जायसवाल ने बताया कि उनके केंद्र पर कक्षा 12 में पंजीकृत 311 की तुलना में 308 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
सेंट जेवियर्स विद्यालय के केंद्र पर संस्कृत में पंजीकृत सात की तुलना में शत-प्रतिशत और रसायन विज्ञान में पंजीकृत 304 की तुलना में 301 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है, जबकि केंद्र पर तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय केंद्र पर पंजीकृत 183 की तुलना में 181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट जेवियर्स विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर 10 और केंद्रीय विद्यालय के केंद्र पर तीन सीबीएसई बोर्ड वाले विद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।