बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार की देर शाम को पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। दोबारा आरक्षण सूची जारी होने से कइयों को तो खुशी मिल गई है लेकिन कई मायूस हो गए हैं। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत व जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर देर रात में आरक्षण सूची चस्पा करा दी गई।
चुनाव आयोग व निदेशालय पंचायत राज विभाग के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के सभी सीटों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति की अनुमति मिलने के बाद डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को आरक्षण सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुए तत्काल ब्लॉक कार्यालयों के सूचना पट पर चस्पा कराने और ग्रुप पर सूची का फोटो अपलोड कराने का निर्देश दिया।
जिला पंचायत सदस्य की सूची जिला पंचायत कार्यालय पर अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने शाम को ही चस्पा करा दिया है। सूची के अनुसार ग्राम प्रधान की 800 सीटों में से विभिन्न वर्गो के लिए 484 सीटें आरक्षित की गई है।
ग्राम प्रधान की चार-चार सीटें अनुसूचित जनजाति महिला व अनुसूचित जनजाति के कोटे में गई है। 38 सीटें अनुसूचित जाति महिला व 69 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पद पर 75 व अन्य पिछड़ा वर्ग पर 141 सीटें आरक्षित हुई हैं। ग्राम प्रधान की 153 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ग्राम प्रधान की 316 सीटें अनारक्षित कोटे में रखी गई हैं।
जिला पंचायत की 16 सीटें अनारक्षित
-जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटें आरक्षित की गई है। 16 सीटें अनारक्षित कोटे में हैं। अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग के लिए 8 और महिलाओं के लिए 9 सीटें आरक्षित की गई है।
महिला- जरवा बनगाई, शिवानगर, नवानगर, पिपरहवा, विशनुपुर, मोतीपुर, टेढ़वा तप्पाबांक, शाहपुर इटई, पटियाला ग्रंट व मथुरा।
ओबीसी-महराजगंज तराई, ललिया, हरैया सतघरवा, गौरा बनगहा, पिपरी कोल्हुई व रतनपुर। ओबीसी महिला- अगया बुजुर्ग, इटई रामपुर, रेहरा बाजार व सरायखास। एससी- कोयलरा, कैलाशगढ़ व शिवपुरा को अनुसूचित जाति के कोटे में रखा गया है। एससी महिला- बेलवा सुल्तानजोत।
ब्लॉक प्रमुख पद की चार सीटें आरक्षित
तुलसीपुर ब्लॉक महिला सीट के कोटे में आया है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक को पिछड़े वर्ग में आरक्षित किया गया है। उतरौला ब्लॉक को पिछड़ी वर्ग की महिला के लिए सुरक्षित किया गया है। हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक अनारक्षित कोटे में रखा गया है।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 993 की तुलना में 608 सीटें आरक्षित की गई है। 385 सीटें अनारक्षित है। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए पांच, अनुसूचित जनजाति के लिए आठ, अनुसूचित जाति महिला के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 88, पिछड़ा वर्ग महिला के 90 और पिछड़े वर्ग के लिए 173 सीटें आरक्षित हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 195 सीटें महिलाओं को दी गई है।
23 तक कर सकेंगे दावे व आपत्तियां
-डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरक्षण सूची पर दावे व आपत्तियां 23 मार्च की शाम पांच बजे तक ब्लॉक मुख्यालयों, विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय पर किया जा सकता है।
24 से 25 मार्च तक डीपीआरओ कार्यालय पर दावे व आपत्तियां संकलित कर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति से परीक्षण व निस्तारण कराकर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को आरक्षण व आवंटन सूची का अंतिम प्रकाशन करके पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाएगी।
ग्राम पंचायतों का आरक्षण
ब्लॉक सदर-
अनुसूचित जाति-उदईपुर, खजुरिया, गिधरईया, चिरईया, दूल्हापुर बल्लीपुर, नरायनपुर, पड़री, बरांव, बलरामपुर देहात, भुसैलवा, मधवाजोत, बिराहिमपुर, सिरसिया, सोनपुर,
अनुसूचित जाति महिला-चारोकाफरी, चूल्हाभारी, बफांवा, बांसेडिला, रतनपुर, सिरिया, हरवंशपुर,
ओबीसी महिला-गंगापुर बांकी, गंगापुर वीरपुर, गुलहरिया पुरैना, नरायनपुर मझारी, नौबस्ता मुड़िला, बघनी, बलुआ बलुई, भीखपुर, महादेव मिश्र, रामपुर वनघुसरा, सेखईया,
ओबीसी-इमिलिया, कटिया, कलवारी, खरहरगड़ही, गंगापुर लखना, गैंजहवा, ढोढ़री, दूल्हापुर हनुमंतनगर, धर्मपुर, धुसाह, बरईपुर, बालपुर, बेनीजोत, बेलहा, भगवतपुर, रघवापुर, विशुनापुर, शंकरपुर, शेखरपुर, सेवरहा,
महिला-कटराशंकरनगर, कलंदरपुर, कांदभारी, कोलवा, गनवरिया, गोंदीपुर, घूघुलपुर, जेवनार, दुर्गापुर, देवरिया रानीजोत, नंदनगर अचानकपुर, बहरेकुइयां, बेलवा बिनोहनी, भगवानपुर, भीखमपुर, लालाजोत, लिलवा, लुचइया, सोनार, हसुवाडोल
ब्लॉक श्रीदत्तगंज-
अनुसूचित जाति- विशम्भरपुर, रामपुर बगनहा, अमारे भरिया,
अनुसूचित जाति महिला- मझारी वाझिल, लखमा, गालिबपुर, केरावगढ़
पिछड़ी वर्ग महिला- गोमड़ी, महदेइया सिरसिया, खरदौरी, तखतरवा, दारीचौरा, बरगदवा, क्यामजोत, बिथरिया परसपुर,
पिछड़ा वर्ग- अगया बुजुर्ग, सझवल प्रेमनगर, कपौवा शेरपुर, जिगना, इटईमैदा, त्रिलोकपुर, कालूबनकट, खम्हरिया अलादाद, अहिरौला नगवा, पड़री रैकवार, देवरिया मुबारकपुर,
महिला- बनगवा, मुजहनी, सहदेया, गिद्घौर, विश्रामपुर, बदवलिया, पड़रीरामनाथ, गुलरहा, महमूदनगर, जगदेवा, अगया खुर्द, शिवपुर महंत, महुआढार, कोल्हुई बिनोहनी,
ब्लॉक उतरौला-
अनुसूचित महिला-बकसरिया, बारम, तिलखी बढ़या,
अनुसूचित जाति-पिपरा राम, भैरमपुर, देवरिया जंगली, मटियरिया कर्मा, रामपुर मुरार, रेड़वलिया
पिछड़ी महिला- मसीहाबाद ग्रंट, उतरौला ग्रामीण, कटरा, हरिकिशना, बढ़या पकड़ी, मोहम्मदनगर ग्रंट
पिछड़ा वर्ग-मधपुर, पेहर, जाफराबाद, बड़हराकोट, बरमभारी, उपरौहुला, बनकटवा, मोहनजोत, चीती, फत्तेपुर, रुस्तमनगर, बभनी बुजुर्ग
महिला-देवरिया मैनहा, पालापुर, पनवापुर, तेंदुआ तकिया, रैंगावा, महुआधनी, मझौवाकांद, जोगिया करैहिया, सिकरा माफी, बासुपुर, सकड़रिया, बदलपुर चैखड़िया, मिलौली बाघाजोत
ब्लॉक रेहरा बाजार-
अनुसूचित जाति महिला-इटई अब्दुल्ला, नथईपुर कानूनगो, रहमतपुर,
अनुसूचित जाति-विशुनपुर खरहना, अहिरौली बुजुर्ग, कुरुथुवा, सहिजौरा, भगवानपुर ग्रिंट, विजयपुर ग्रिंट,
पिछड़ी महिला-किशुनपुर ग्रिंट, बंजरिया हुसैन, देवरिया इनायत, गोकुला बुजुर्ग, तेंदुआ भानपुर, हसऊपुर, इटवा, मुबारकपुर,
पिछड़ा वर्ग-भेलया मदनपुर, सराय खास, खरिका मासूमपुर, दतलूपुर, सोमरहा, मद्दौभीख, मद्दौघाट, अचलपुर रूप, किरतापुर, पिपरा ग्रिंट, कोटवा दरगाह, जखौली, मनिगरहा, अचलपुर घाट,
महिला-बूधीपुर, ऐदहा, रामपुर अरना, ओबरीडीह, सोनापार, भैरवा, लौकिया ताहिर, केराडीह, भिरवा, फिरोजपुर, रेहारा, मनुवागढ़, नयानगर, छितलूपुर, हसनापुर, रामपुर ग्रिंट,
ब्लॉक गैड़ास बुजुर्ग-
अनुसूचित जाति महिला-बांक भवानीपुर, नगवा, पिड़िया बुजुर्ग,
अनुसूचित जाति-इटई रामपुर, कैथोलिया सलेमपुर, मंगईपुर, नंदौरी,
पिछड़ी महिला-गजपुर ग्रंट, गैड़ास बुजुर्ग, बड़हरी, रसूलाबाद,
पिछड़ा वर्ग-पुरैना बुलंद, छितरपारा, मस्जिदिया, नरायनपुर, कंचनपुर, जिगना घाट, चिचुड़ी सहांगिया,
महिला-दुधरा, मोहम्मदपुर बंजरहा, ऐलरा, भरतपुर ग्रंट, बंजरिया, टेढ़वा नवाबाद, शाहपुर तप्पाबांक,
ब्लॉक तुलसीपुर-
अनुसूचित जाति महिला-रजवापुर, गौरा माफी, सिंगाही, भुजेहरा,
अनुसूचित जाति-खैरा, नवानगर, कल्यानपुर, महादेव जमुनी, मैनहवा, मूड़ाडीह, देवनगर,
पिछड़ी महिला-मुड़िला, बरदहवा, लालबोझी, भंगहाकला, बड़गौ, भगवानपुर रतनपुर, लालपुर लैबुड्डी, परसियाकला, औरहिया,
पिछड़ा वर्ग-जयनगरा, रेहरा, महादेव हरिहरनगर, शिवचरनडीह, रामगढ़ मैटहवा, परसिया गौरी, खैरहनिया, कोहड़ौरा, लक्ष्मनपुर, परसपुर करौंदा, लालनगर सिपहिया, कनहरा, प्रेमनगर, चौहत्तरकलां, गैड़हवा, लोहेपनिया, नन्हुआपुर, सुदर्शनजोत,
महिला-महराजगंज, बालापुर, ओड़ाझार कला, बदलपुर, मोहनपुर दयालीडीह, पूरनपुर अर्जुनपुर, बेला, गुलरिहा, गनेशपुर, सेखुईनियाकलां, साहेबनगर, नैकिनिया, अमरहवा, बरगदही, फत्तेनगरा, सोनपुर धुतकहवा, बुड़ंतपुर, रानीजोत, सुखरामपुर, पचपकड़ी, शिवानगर,
ब्लॉक हरैया सतघरवा-
अनुसूचित जाति महिला- सकरी, अकबरपुरकलां, सोनपुर, महादेव बांकी, चौधरीडीह, कठौवा,
अनुसूचित जाति-लक्ष्मनपुर खैरहनिया, सिकंदरबोझी, भटपुरवा, नेवलगंज, भुसैलिया, छितौनी, फुलवरिया, भरहापारा, उदईपुर गनवरिया, परसपुर कमदा, बरहवा,
पिछड़ी महिला-कोड़री, शंकरपुर, ललिया, बलदेवनगर, टेढ़वा, बनघुसरी, गनेशपुर, नंदनगर जुम्मनडीह, इमिलिया, बसंतपुर,
पिछड़ा वर्ग-हरैया सतघरवा, कैली, अरनहवा, मजगवा, परसिया गोसाई, बनकटवा खुर्द टिकुलीगढ़, कटकुईया, गोड़वा, भगता, उदईपुर चिरौंजीपुर, बेलवा, रामनगर, लखनीपुर, धामाचौरी, मध्यनगर, बनकटवा खुर्द पतझी, बजरडीह, काशीपुर, मोतीपुरकला, अंबरनगर,
महिला-भितवरियाकला, हसनापुर, धर्मपुर, अमवा, लालपुर विशुनपुर, गनवरिया लक्ष्मनपुर, धामपुर, देवपुरा, मटियरिया, मदारगढ़, हिण्डुलीकला, ठठरहिया, जोगियाकला, लौकीकला, किला, कमदा, लंबीकोहल, रतनवा, बरदौलिया, केरवनिया, महादेव अतरपरी,
ब्लॉक गैसड़ी-अनुसूचित जनजाति महिला-रनियापुर, भोजपुर थारू।
अनुसूचित जनजाति-बरगदवा कला, हरनहवा सुस्ता
अनुसूचित जाति महिला-तुरकौलिया, चौकिया, मध्यनगर, मस्जिदिया, पकड़ीपटोहा।
अनुसूचित जाति- सदवापुर, बेलहसा, नथईडीह, इटई, गनवरिया, नचौरी, चिवटिहवा, परसापलईडीह, मझौली, मनकौरा काशीराम।
पिछड़ा वर्ग महिला- लालपुर, बिलोहा बनकसिया, जिगनिहवा, धंधरा, सझवल, गनवरिया कला, कठेर, सूरतसिंहडी, खखरा, गौरा बगनहा, जमुनीकला।
पिछड़ा वर्ग- नेवलगढ़, बेनीनगर, बखरकोटवा, सिंहमोहानी, छपिया सुखरामपुर, मझौवा, गोविंदपुर, जगदीशपुर, विशुनपुर कला, केवलपुर, नगई, मटेहना, साथी, भदुवाशंकरनगर, रमनगरा, मनकी, जमुवरिया, बकौली डालपुर, बकौली राजपुर, लक्ष्मीनगर निश्चलडीह।
महिला- जानकीनगर, जहदिरया, खदगौरा, नचौरा, बगहीसीर, नवानगर, लुधौरी, मदरहवा, मिश्रौलिया, जमधरा, खम्हरिया, कोड़री, जीतपुर, जैतापुर, मोहकपुर, हल्लौर, दुल्हिनडीह, टेंगनहवा, चरनगहिया, लठावर, पड़रौना।
ब्लॉक पचपेड़वा-
अनुसूचित जनजाति महिला- सेमरहवा, भुसहर पुरई।
अनुसूचित जनजाति- विशुनपुर विश्राम, भुसहर ऊंचवा।
अनुसूचित जाति महिला- नरायनपुर थुम्हवा, मनकौरा, मदरहवा कला, हरखड़ी।
अनुसूचित जाति-परसा बिजुवा, सोनहटी, भगवानपुर खादर, इमिलियाखादर, भगवानपुर शिवपुर, तिलकहना, पिपरहा जमुनी। पिछड़ा वर्ग महिला : बड़गौ, हरनहवा परसिया, बंजरिया, रमनगरा, संग्रामपुर, भैंसहवा, गोबरी, मनोहरापुर, ललभरिया।
पिछड़ा वर्ग- चौरसी, मिश्रौलिया, शंकरपुर कला, बानगढ़ पिपरी, मोतीनगर, नौबस्ता,सिसहनिया घोपलापुर, मानपुर सोनबरसा, कोल्हुई, धमौली, बैरिहवा, सेमरहना, गुरचिहवा, विशुनपुर टनटनवा, नावडीह, लैबुड़वा,विशुनपुर कोड़र, मोतीपुर सेमरी।
महिला- मदरहिया, कुसमहर, सुगानगर डुमरी, सोनहवा, हरैयाचंदरसी, आदमतारा, विजयनगर,नरचहवा सैफ, तुरकौलिया, लक्ष्मीनगर, बेमिहा, मजगवां, गौराभारी, फरेंदी, बहुती, खाखादेई, सोनपुर, रजडेरवा, सकरीकुइंया।
नोट:-जिले की जिन ग्राम पंचायतों का नाम सूची में नहीं है वह अनारक्षित है।