फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का ऑफर लेटर पाकर 46 बेरोजगारों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जीआईटीआई विशुनपुर विश्राम की तरफ से लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में चार कंपनियों की तरफ से 135 बेरोजगारों के साक्षात्कार लिए गए व 46 बेरोजगारों को नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया। ऑफर लेटर पाकर बेरोजगारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा के प्रधानाचार्य एके पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि रोजगार मेले में बलरामपुर, बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती जनपदों के बेरोजगारों का जमावड़ा हुआ है। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से ट्रेनिंग प्राप्त एवं इंटरमीडिएट, डिग्री एवं अन्य समस्त प्रमाण पत्र धारक युवक-युवतियों को रोजगार मेले में बुलाया गया था।
जीआईटीआई के के प्रधानाचार्य एके पांडेय ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में 150 अभ्यर्थी शामिल हुए। चार कंपनियों की तरफ से 135 बेरोजगारों के साक्षात्कार लिए गए व 46 बेरोजगारों को नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया। ऑफर लेटर पाए बेरोजगारों को 10 से 15 हजार रुपये वेतन दिए जाने की बात कही गई है। मेले के आयोजन में जिला सेवा योजन अधिकारी प्रवेश कुमार श्रीवास्तव, प्लेसमेंट अधिकारी आशीष कुमार भूषण, प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह कलहंस, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह आदि सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें