फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार बच्चों को बैठने के लिए मिलेगी डेस्क-बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 498 जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ने वाले 45 हजार बच्चों को बैठने के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। डेस्क-बेंच के खरीद पर 3.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने जेएम पोर्टल पर आवेदन करने वाली आस्था ट्रेडर्स संस्था को डेस्क-बेंच के सप्लाई का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

स्कूलों में 7,931 की संख्या में तीन सीट वाले डेस्क-बेंच सप्लाई किए जाएंगे। संस्था को चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक हर हाल में निर्धारित स्कूलों में डेस्क-बेंच की सप्लाई करने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षा सत्र 2021-22 में जिले के 498 जूनियर हाईस्कूलों में तीन सीट वाले 7,931 डेस्क-बेंच के इंतजाम कराए जाएंगे। जेएम पोर्टल पर आवेदन करने वाले संस्था का डेस्क-बेंच की आपूर्ति करने के लिए शासन स्तर से चयन किया गया है। डेस्क-बेंच की आपूर्ति कराने के लिए शासन ने जिले के लिए आस्था ट्रेडर्स नामक संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

शासन स्तर से तीन सीट वाले डेस्क-बेंच की आपूर्ति करने वाली संस्था को प्रति सेट 4760 रुपये की दर से तीन करोड़ 36 लाख 90 हजार 888 रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया गया है। संस्था को शिक्षा सत्र के अंत तक सभी स्कूलों में तीन सीट वाले डेस्क-बेंच की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण एनके सिंह ने बताया कि तीन सीट वाले डेस्क-बेंच की खरीदारी करने के लिए 4760 रुपये प्रति सेट की दर निर्धारित की गई है। 498 जूनियर स्कूलों में डेस्क-बेंच का इंतजाम होने से करीब 45 हजार विद्यार्थियों को टाट-पट्टी पर बैठकर नहीं पढ़ना पड़ेगा। जिले के 498 जूनियर हाईस्कूलों के विद्यार्थियों को कांवेंट की तरह डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें