बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की तलाश करते पुलिसकर्मी।
बलरामपुर। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्री परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। जिसमें 4,466 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1,819 ने परीक्षा छोड़ दी। पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले मेंं 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एमएलके महाविद्यालय के कला संकाय केंद्र पर 480 के सापेक्ष 306 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 174 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विज्ञान संकाय केंद्र पर 480 के सापेक्ष 332 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 148 ने परीक्षा छोड़ दी। वाणिज्य संकाय में 480 के सापेक्ष 316 ने परीक्षा दी। यहां 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर 384 के सापेक्ष 297 परीक्षार्थी शामिल हुए।