फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से सरसो की फसल को नुकसान, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश से सरसों की फसल को नुकसान
विज्ञापन


बलरामपुर। लगातार 24 घंटे से गरज चमक के साथ हो रही बारिश ने जहां किसानों को चिंतित कर दिया है वहीं नगरीय क्षेत्रों के लोग कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि जिले में ओलावृष्टि तथा बिजली गिरने की कोई घटना न होने से प्रशासन ने राहत की मांग की है।

गुरुवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुक्रवार शाम तक जारी रहा। इस बारिश से खेतों तथा खलिहानों में रखी तैयार सरसो की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


भीगने के चलते इसके सड़ने की संभावना काफी बढ़ गई है। बारिश से मसूर तथा अन्य दलहनी फसल भी प्रभावित हुई है। किसान शिव कुमार, रामराज, इलियास व फरीद आदि ने बताया कि बारिश से अंसिचित क्षेत्रों में गन्ना तथा गेहूं की फसल को काफी फायदा मिला है।
विज्ञापन


जिले में कहीं भी ओलावृष्टि व बिजली गिरने की सूचना नहीं मिली है। नगरीय क्षेत्रों में बारिश के चलते सड़कें व फुटपाथ कीचड़ व पानी से लबालब है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें