बलरामपुर। गन्ना विकास समिति बलरामपुर के सभागार में 16 अक्तूबर को मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। 360 डेलगीेट चार डायरेक्टर सीटों पर आठ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
अपर एसडीएम न्यायिक उतरौला/गन्ना विकास समिति बलरामपुर के आरओ राजेंद्र बहादुर ने बताया कि 11 डायरेक्टर सीटों पर चुनाव हो रहा है। एकल नामांकन के चलते सात डायरेक्टर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। चार डायरेक्टर सीटों पर दो-दो नामांकन के चलते 16 अक्तूबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान व मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन क्षेत्र ताड़ीपरसोहिया में 99 वोटर अंबरीशमणि तिवारी व राकेश कुमार, पारासराय में 87 वोटर अमिरका प्रसाद व रानावती, शिवगढ़ में 72 वोटर अभिनव प्रताप सिंह व तेज बहादुर सिंह एवं शिवपुर महंथ में 102 वोटर ओंकार वन व चंद्रभान पांडेय के भाग्य का फैसला करेंगे।तीनों समितियों के
सभापति का चुनाव कल
-17 अक्तूबर को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। गन्ना विकास समिति बलरामपुर में 11, उतरौला में नौ एवं तुलसीपुर में 11 डायरेक्टरों को अपने-अपने सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव करना है।