फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 36 युवा मंगल दल गांवों में खेलकूद को देंगे रफ्तार

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लॉक में मंगल दल को वितरित किया गया खेल सामग्री।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास खंड तुलसीपुर में 36 मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड परिसर में किया गया, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से जुड़े मंगल दलों के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की एवं खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य रहे। अतिथियों 19 महिला मंगल दल एवं 17 युवक मंगल दल को खेल सामग्री का वितरण किया। खेल सामग्री में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कूदने वाली रस्सी, पंप, वॉलीबॉल नेट, फिटनेस ट्यूब सहित अन्य खेल उपकरण शामिल रहे। सामग्री पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने नियमित रूप से खेल गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्ञान बाबू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें