पचपेड़वा। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने बुधवार को 36 बोरी नेपाली मटर के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। जब्त किए गए मटर को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट जगदीश प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नेपाल से साइकिल पर लादकर मटर ला रहे एक तस्कर को दबोच लिया गया है। नेपाली मटर बरईपुर से मजगवाकला गांव लाया जा रहा है।
जब्त किए गए 36 बोरी मटर को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मजगवाकला निवासी पतिराम के रूप में हुई है। पतिराम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पचपेड़वा थाने की पुलिस ने जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान 50वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल अनुज शर्मा, जगमोहन, शिवाजी बोवणे आदि मौजूद रहे।