फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 35 वाहनों का चालान, 56 हजार का जुर्माना

Sun, 15 Jun 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए रविवार को जिला मुख्यालय पर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 वाहनों का चालान करके वाहन स्वामियों पर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहनों के कागजात में कमियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसपी विकास कुमार के निर्देश पर रविवार को शहर के वीर विनय चौराहा व फुलवरिया बाईपास पर वाहनों की जांच की गई। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए चालकों को नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई।

उन्होंने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ही हादसे हाेते हैं। यदि सावधानी से वाहन चलाए जाएं तो हादसों में कमी लाई जा सकती है। सभी चालकों को सुझाव दिया गया कि वाहनों के कागजात दुरुस्त रखें। इसमें कमियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतरौला व तुलसीपुर के प्रमुख चौराहों पर भी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें