फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 3407 बच्चों ने छोड़ दी परीक्षा

Fri, 20 Mar 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
गैसड़ी के कंपोजिट विद्यालय नथईडीह  में परीक्षा देते परीक्षार्थी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को नैतिक शिक्षा, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन विषयों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम दिन जिलेभर के परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी कराई गई।
विज्ञापन




जिले के कुल 1825 विद्यालयों में कक्षा तीन से आठ तक की परीक्षा आयोजित की गई। इनमें 1164 प्राथमिक, 387 कंपोजिट, 263 उच्च प्राथमिक और 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शामिल रहे। अंतिम दिन 136256 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 132849 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3407 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।


बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा तथा कक्षा छह से आठ तक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा कराई गई। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रही।
विज्ञापन





बच्चे बोले, आसान था पेपर

परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में संतोष देखने को मिला। कक्षा आठ की छात्रा राधा ने बताया कि विज्ञान का पेपर आसान था और अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुसार आए थे। कक्षा सात के छात्र अमन ने कहा कि पर्यावरण अध्ययन में कुछ प्रश्न सोचने वाले थे, लेकिन उन्हें हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। छात्र राहुल ने परीक्षा अनुभव को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इस बार तनाव कम रहा और पेपर भी संतुलित था। वहीं छात्रा अंजलि ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब उन्हें छुट्टियों का इंतजार है।



24 को होगी कक्षा पांच व आठ के चार विषयों की विशेष परीक्षा
अन्य सभी परीक्षाएं तो हो गई हैं, लेकिन कक्षा पांच व आठ के चार विषयों की विशेष परीक्षा 24 को होगी। इसके लिए मंडल स्तर से प्रश्नपत्र तैयार होकर जिले को मिले हैं। कक्षा पांच के गणित व सामाजिक विषय तथा कक्षा आठ के गणित व विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इन विषयों की परीक्षा 24 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इन विषयों की परीक्षाएं पहले 17, 18 व 20 मार्च को प्रस्तावित थीं, जिन्हें अब बदलकर 24 मार्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें