बलरामपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के मकसद से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 32 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात अधिकांश उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों, कोतवाली और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामाश्रय प्रसाद को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली देहात, लालजी पासवान को प्रभारी साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को कोतवाली गैसड़ी, शिवानंद राय को गैड़ास बुजुर्ग, कौशल किशोर भार्गव को कोतवाली नगर, प्रदीप यादव को रेहरा बाजार, मूलचंद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललिया और वीरेंद्र कुमार पाल को तुलसीपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में अविनाश कुमार सिंह को महाराजगंज तराई, अर्जुन प्रसाद और अब्दुल खैर सिद्दीकी को कोतवाली नगर, भूपेंद्र सिंह को कोतवाली देहात तथा अरुण कुमार यादव को ललिया में तैनाती दी गई है।
राम किशुन चौहान का स्थानांतरण कोतवाली देहात से कोतवाली जरवा किया गया है। इससे पहले उनका स्थानांतरण सादुल्लानगर कोतवाली किया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। वहीं एएचटी थाना में तैनात मुन्ना सिंह को श्रीदत्तगंज थाना भेजा गया है। मोहित कुमार यादव को कोतवाली पचपेड़वा से स्थानांतरित कर एलआईयू में तैनाती दी गई है।
चौकी प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। चकवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा को कस्बा चौकी उतरौला, प्रीति वर्मा को पूरब टोला चौकी, दिनेश राय को मेवालाल चौकी, प्रतीक पांडे को हुसैनाबाद चौकी और अनूप कुमार सिंह को बढ़या फरीदखा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा भगवतीगंज चौकी प्रभारी शिवलखन सिंह को जुआथान चौकी और जेल चौकी प्रभारी आनंद कुमार को भगवतीगंज चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदित्य कुमार को श्रीदत्तगंज कस्बा चौकी, नंदकेश तिवारी को गैसड़ी कोतवाली, संतोष कुमार को कोतवाली देहात और अनिल कुमार को थाना तुलसीपुर भेजा गया है।
पुलिस लाइन से नवनीत सिंह को जेल चौकी, राहुल सिंह को वीरपुर सेमरा चौकी, राजेश कुमार गुप्ता को चकवा चौकी, सर्वेश कुमार को बघेलखंड चौकी और पंकज कुमार गुप्ता को मथुरा बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है।