बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में नगर क्षेत्र का ब्लॉक स्तरीय खेल ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दमखम दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर 32 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग की कबड्डी में मुस्कान, मरियम, तय्यबा, काजल, नुसरत फातिमा, रुबीना, काजल द्वितीय एवं जया ने अच्छा प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। प्राथमिक बालक वर्ग में गुरु प्रसाद, जुनैद, संजय, गुलाम मोहम्मद, राजकरन, रहीम, मोहम्मद अहद एवं जतिन का चयन हुआ है। इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर नैन्सी, अंशू, पायल, मानसी, अंजली, उर्मिला, माधुरी व सना और जूनियर बालक वर्ग में अरमान, आशुतोष पांडेय, मोहम्मद वासिद, मुहीद, दानिश, कुंदन, श्याम व विवेक शर्मा का चयन किया गया है। जिला व्यायाम शिक्षक राधा मोहन पांडेय ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर का दबदबा
ब्लॉक स्तरीय खेल ट्रायल में आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर का दबदबा रहा। यहां के 15 बच्चों ने प्राथमिक एवं 20 बच्चों ने जूनियर वर्ग के विभिन्न खेलों में मेडल जीता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सलमा खान ने मेडल जीतने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।