फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री सहित 32 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा जिला महामंत्री सहित जिले में 32 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव मरीजों को लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात एवं मंगलवार को 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पत्नी व बच्ची सहित भाजपा जिला महामंत्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा में चार, पूरबटोला में दो, खलवा में एक, अचलापुर सिविल लाइंस में एक, मेवालाल तालाब में एक, एमबी हॉस्पिटल में एक, नई बस्ती में दो, टेढ़ी बाजार में एक, धुसाह बलरामपुर में एक, नचौरा गैसड़ी में एक, तुलसीपुर चौराहा गैसड़ी में एक, श्रीदत्तगंज में दो एवं तुलसीपुर तहसील में एक सहित जिले में कुल 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

इन सभी लोगों को लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए कोरोना मरीजों में से 27 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वस्थ हुए मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 850 हो गई है। 571 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 265 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें