फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 31 घरों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा/सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। आग लगने से 31 घरों का सारा सामान राख हो गया। दमकल कर्मियों व पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी रामलाल ने बताया कि गुरुवार को उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी राजू, नानबाबू, मुकेश, स्वामीदयाल, शिव दयाल, फागू, घिराऊ, कन्हैयालाल, मंगलदेव, मेवालाल, बच्चूलाल, पन्नालाल, चौधरी, दयाराम, सतई, गुद्दे, मंगरे, हरीराम, रामफेरन, लवकुश, दीनानाथ, सहदेव, बेकारू व भगवानदीन समेत 29 लोगों के घरों को अपनी चपेट में लेकर लिया। सभी घरों का सारा सामान राख हो गया।
ग्राम प्रधान हीरालाल की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी होते ही राजस्व निरीक्षक महराजदत्त शुक्ल ने हल्का लेखपाल लक्ष्मी नरायन तिवारी को मौके पर भेजा। हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही सभी पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट के मजरा पांडेयडीह निवासी मिंतर ने बताया कि गुरुवार को उनकी पशुशाला में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने उनके पूरे घर और पड़ोसी आज्ञाराम के घर को भी चपेट में ले लिया। दोनों घरों का सारा सामान राख हो गया। चारपाई, साइकिल, बिस्तर व कपड़े सब जल गए।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिंतर व आज्ञाराम ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ सादुल्लाहनगर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर थाना महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें