फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मकान दिलाने के नाम पर 30.50 लाख ठगे

Thu, 25 Jun 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मकान दिलाने के नाम पर तुलसीपार्क निवासी एक परिवार से 30.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तुलसीपार्क स्थित सविता कुंज निवासी कलावती गुप्ता ने बताया कि 2017 में वह मकान की तलाश कर रही थीं। उनकी मुलाकात लखनऊ स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक उमर रजा और उसके सहयोगियों से हुई। आरोपियों ने तैयार मकान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और विभिन्न किस्तों में 26.50 लाख रुपये ले लिए। यह धनराशि पति शिवकुमार गुप्ता तथा परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा बैंक के माध्यम से दी गई थी।

आरोपियों ने जाली रसीदें और कथित रूप से कूटरचित बैनामा दस्तावेज उपलब्ध करा दिए पर मकान का निर्माण या हस्तांतरण नहीं किया। आरोप है कि 25 सितंबर 2025 को आरोपी चार पहिया वाहन से आवास पर पहुंचे। चार लाख और ले गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि उमर रजा, अली रजा तथा चार अज्ञात व्यक्तियों पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें