फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मरे मिले 30 पक्षी, बर्ड फ्लू की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। नरायनपुर गांव की बाग में करीब 30 पक्षी मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पक्षियों के मरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। मरने वाले पक्षियों में तोता, मैना व गौरैया आदि पक्षी शामिल हैं। डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत पक्षियों का सैंपल लिया है। सभी मृत पक्षियों को मिट्टी के नीचे दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नरायनपुर निवासी नंद प्रसाद चौरसिया ने बताया कि गांव के पूरब उनका शीशम और सागौन का बाग है। यहीं पर यह सब्जी की खेती करते हैं। सुबह बाग में पहुंचे नंद कुमार ने देखा कि बाग में जगह-जगह तोता, मैना व गौरैया पक्षी मरे हुए पड़े हैं। मृत पक्षियों की संख्या करीब 30 है।
मामले की सूचना डीएम श्रुति को दी गई। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह को मामले की जांच का निर्देश दिया गया। डॉ. एके सिंह ने मौके पर पशु चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार गौतम व राजेश प्रसाद आदि को भेजा। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारियों ने मामले को संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि मृत पक्षियों का सैंपल इकट्ठा किया गया है। इसे जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में भेजा जाएगा। सभी मृत पक्षियों को मिट्टी के नीचे दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें