फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2776 पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार कराए जा रहे बस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिजर्व सहित 2776 पोलिंग पार्टियों के लिए बस्ते तैयार कराए जा रहे हैं। जिले के 2524 मतदेय स्थलों पर 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव कराने के लिए 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां सभी संसाधनों से लैस करके रवाना की जाएंगी। सभी पोलिंग पार्टियों के लिए 17 प्रकार के प्रपत्रों व स्टेशनरी के साथ-साथ तीन-तीन बस्ते तैयार कराए जा रहे हैं। एक मतदान टोली में पीठासीन सहित चार मतदान कार्मिकों को वोटिंग कराने के लिए शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। मतेदय स्थलों के लिए रवानगी से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव कराने के संबंध में प्रपत्रों को मुहैया कराया जाएगा। इमरजेंसी के लिए 10 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी जाएंगी। कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में पोलिंग पार्टियों को देने वाले बस्तों में 17 प्रकार के प्रपत्रों के साथ चुनाव से जुड़े अन्य जरूरी सामानों को रखा जा रहा है।
प्रत्येक मतदान टोली के एक बस्ते में वोट डालने के बाद नाखून में लगाने लिए 10 सीसी अमिट स्याही, पीठासीन अधिकारी के लिए धातु मुद्रा मेटल सील, मतपत्र पर लगाने के लिए एरोक्रास मार्क रबर स्टांप, मतपत्रों को पेटी में दबाने के लिए एक-एक पुशर, कपड़े का थैला, तीन-तीन मतपेटियां व वोटर लिस्ट रखी जाएंगी। साथ ही मतदान स्थल की मोहर, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों की सूची, मतपत्रों को अलग करने वाली पत्ती, लाल-नीली पेंसिल, बाल पेन, नीली रिफिल, छोटे व बड़े आकार में स्याही युक्त बैंगनी स्टांप पैड, आलपिन पत्ता, अमिट स्याही की शीशी रखने का प्याला, सुतली, धागा व सूजा रखा जाएगा।
विज्ञापन

माचिस, ब्लेड, सीलिंग बैक्स बत्ती, सूती कपड़े का टुकड़ा, मोमबत्ती, गोंद की शीशी, लचीला तार, कॉटन डोरी, पैकिंग बासी पेपर, सादा कागज, नीला कार्बन पेपर, पते की पर्ची, मतपेटी पर चिपकाने वाला स्टिकर, मतदान के लिए वोटरों की पहचान के विकल्प, महिला व पुरुष वोटरों के प्रवेश व निकास की अलग-अलग पट्टी, मतदान अधिकारियों व अभिकर्ताओं के लिए बैज, पीठासीन अधिकारियों के लिए बैज, कागज व दफ्ती भी रखी जाएगी।
दूसरे बस्ते में 17 प्रकार के प्रपत्र रखे जाएंगे जिसमें कार्मिकों का मतदान ड्यूटी प्रमाण पत्र, मतदान अभिकर्ता का नियुक्ति प्रारूप, पीठासीन अधिकारी की डायरी, दिव्यांग वोटरों के सहायकों का घोषणा प्रारूप व सूची, आपत्ति वाले वोटों के लिए रशीद, आपत्तिकृत मतों की सूची का प्रारूप, निवेदित मतों की सूची का प्रारूप, मतपत्र, मतदान शुरु होने से पहले पीठासीन अधिकारी का घोषणा प्रारूप, पत्र, मुद्रा लेखा का प्रारूप, आयु के संबंध में निर्वाचक की तरफ से घोषणा का प्रारूप, थाना प्रभारी को शिकायती पत्र का प्रारूप, मतदान के अंत में घोषणा का प्रारूप व मतदान स्थगन का प्रारूप रखा जाएगा।
तीसरे बस्ते में पेपरशील पीठासीन अधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त मत पत्र, उपयोग न लाए गए मत पत्र रखने, उपयोग में लाए गए मत पत्र के बचे भाग को रखने, मत पत्रों की सूची रखने, रद्द अथवा वापस किए गए मत पत्र रखने, मत पत्र लेखा, पेपरशील लेखा, निर्वाचक नामावली प्रतियां, मतदान अभियकर्ता के नियुक्ति पत्र को रखने, पीठासीन अधिकारी की डायरी रखने, रशीद बुक व संग्रहित धनराशि रखने, मतदान प्रक्रिया का उल्लंघन करने के कारण रद्द किए गए मत पत्रों को रखने और पीठासीन अधिकारी के उपयोग के लिए सादे लिफाफे रखे जा रहे है।
अफसरों व कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी
पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय दिए जाने वाले बस्तों को कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह की निगरानी में कर्मचारियों से तैयार कराए जा रहे है। अफसरों व सभी कर्मियों को समय से और सभी महत्वपूर्ण प्रपत्रों व स्टेशनरी के साथ बस्तों को तैयार करने का जिम्मेदारी सौंपी गई है। -श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें