फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र लेकर 259 शिक्षकों ने किया जॉइन

विज्ञापन
बलरामपुर के बीएसए दफ्तर में हस्ताक्षर करते नवनियुक्त शिक्षक। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत (36590 चयनित अभ्यर्थी द्वितीय चरण) में नियुक्ति पत्र लेकर 259 शिक्षकों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर जॉइन कर लिया। प्रदेश सरकार के अगले आदेश तक बेसिक शिक्षा कार्यालय में सभी नवनियुक्त शिक्षकों को ड्यूटी देनी होगी। नवनियुक्त शिक्षकों को हस्ताक्षर के लिए बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रात: 10 से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करा ली गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा कार्यालय के कर्मी अर्जुन कुमार सोनकर व राजेंद्र प्रताप सिंह ने 69000 शिक्षक भर्ती (36590 चयनित अभ्यर्थी द्वितीय चरण) के तहत जिले के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात करने के लिए 259 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र का मिलान करके जॉइन कराया है। सभी नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदेश सरकार के अगले आदेश तक बेसिक शिक्षा कार्यालय में बनाए गए रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए निर्देश जारी किया गया है।
बेसिक शिक्षा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रक्षाराम ने बताया कि सरकार का निर्देश मिलने के बाद दिव्यांग व महिला शिक्षकों की तैनाती के लिए स्कूलों का विकल्प पत्र भरवाया जाएगा। अन्य नवनियुक्त शिक्षकों के लिए शासन स्तर से ही स्कूलों का अलॉटमेंट किया जाएगा। स्कूल अलॉटमेंट के संबंध में सभी प्रक्रिया शासन स्तर से ऑनलाइन कराई जाएगी जिससे पारदर्शी व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें