फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

252 जरूरतमंदों को मिली घर की चाबी

विज्ञापन
252 home keys to the needy - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में चाबी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक ने 252 लाभार्थियों को चाबी प्रदान किया। चाबी मिलने पर खुशी जताते हुए लाभार्थियों ने घर का सपना पूरा होने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विधायक ने बलरामपुर ब्लॉक के 22, तुलसीपुर ब्लॉक के 19, हरैया सतघरवा के 47 लाभार्थियों सहित कुल 252 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों को आवास योजना का लाभ दे रही है। अन्य योजनाओं में भी किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार गरीब, दलित, शोषित व वनवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। पूर्व की सरकारें जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने चहेतों को देती रही है। अपात्रों को योजना का लाभ मिलने से पात्र वंचित रह जाते थे। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाबी वितरण का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली व पीडी अनिल कुमार सहित सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें