फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में शनिवार को तुलसीपुर ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में रोजगार पाने के लिए 149 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सात निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर 25 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत तुलसीपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की व बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार बच्चों को नौकरी मुहैया करा रही है।
कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि नियुक्ति देने वाली कंपनी अगर चयनित युवाओं से कोई शुल्क की मांग करती है तो वह कौशल विकास मिशन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जांच में पुष्टि के बाद संबंधित कंपनी को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें