फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए 25 महिलाओं को मिला सम्मान

Tue, 13 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-34-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद सम्मानित की गई महिलाएं व छात्राएं ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों और मेधावी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा और पुलिस सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक गीता चतुर्वेदी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रवक्ता रेखा देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रंजना दूबे, बाल कल्याण समिति की सदस्य कविता त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक हर्षिता वर्मा, चिकित्सक सौम्या नायक, स्टाफ नर्स रीता सिंह और परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर वंदना मिश्रा शामिल रहीं।

इसके अलावा महिला प्रधान पुष्पा मिश्रा और गौतम चौधरी, एनजीओ से जुड़ी साध्वी, छात्राएं तनु साहू, प्रफुल्ल देवी और अनामिका तथा एनसीसी से जुड़ी क्षेतिका को भी सम्मानित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों में मनीषा वर्मा, संकृति, आरुषि यादव, कीर्ति सिंह, पूजा पासवान, सौम्या अवस्थी, पायल चौधरी, मेघना, दर्शनी मिश्रा और पूनम यादव को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें