फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सप्ताह भर से 25 गांवों की बिजली गुल

Sun, 09 Jun 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। सप्ताह भर पहले आई आंधी में तार व पोल गिर जाने से तुलसीपुर के 25 गांवों की बिजली गुल है। भीषण गर्मी में समस्या का निराकरण न होने से ग्रामीणों में रोष है। नाराज ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजेश यादव, संटू दुबे, मनोज जायसवाल, लाला, विद्यासागर, दद्दन, लालमन, बबलू, सागर व नफीस आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले तेज आंधी आई थी। तुलसीपुर फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली तार व खंभे गिरने से गुल हो गई थी। अभी तक गुलरिहा, प्यारेगांव, रजवापुर, कंदौला, रुद्रपुर, सेमरहन, भगवानपुर, लक्ष्मनपुर, साधौपुर, मुसहवा, ठाकुरपुर, अमरहवा व बुड़ंतपुर सहित 25 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंधी-पानी से सेमहरन गांव के पास पांच पोल गिर गए थे। समस्या का निराकरण न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्रीय जेई ललित कुमार ने बताया कि शीघ्र ही टूटे बिजली के पोल व तार ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें